‘आप’ द्वारा जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) प्रदेश लीगल सैल के प्रधान और एडवोकेट कश्मीर सिंह प्रदेश सचिव नियुक्त 

चंडीगढ़, 21 जनवरी - आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के लीगल सैल और एससी विंग के अधिकारियों का ऐलान किया गया। पार्टी मुख्यालय से जारी सांझे बयान के द्वारा पार्टी के इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने बताया कि जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश लीगल सैल का प्रधान और एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से एससी विंग के प्रधान और उप-प्रधान भी नियुक्त किये गए हैं। इनमें लाल चंद कटारूचक्क को प्रधान और जीवन सिंह संगोवाल को उप-प्रधान लगाया गया है।