दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति लड़ेगी भाई महेंद्र सिंह खालसा का केस - सिरसा

नई दिल्ली, 23 फरवरी - दिल्ली पुलिस द्वारा जम्मू से गिरफ्तार किये गए भाई महेंद्र सिंह खालसा का दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की लीगल टीम द्वारा लड़ा जाएगा। इस संबंधी दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संगत लगातार उनके पास भाई साहब की सुरक्षा को चिंता प्रकटाई जा रही थी। उन्होंने संगत को भरोसा दिया कि डीएसजीएमसी की लीगल टीम भाई महेंद्र सिंह खालसा केस पर काम कर रही है।