सरदूल सिकंदर का अस्पताल का 10 लाख का बिल भरेगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़, 24 फरवरी - पंजाब कैबिनेट की तरफ से आज प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। इसके साथ ही आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह ऐलान किया है कि उनकी सरकार स्व. गायक के अस्पताल के 10 लाख रुपए के बकाया का भुगतान करेगी।