कच्चे कर्मचारियों का विरोध, नगर निगम के पिछले दरवाजे से निकले मंत्री

अमृतसर, 15 नवम्बर - (हरमिन्दर सिंह) - लोक निर्माण विभाग के आधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए नगर निगम दफ्तर में पहुंचे लोग निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला, पत्रकारों से बातचीत करने से पहले ही निगम के पिछले दरवाजे से निकले। विजय सिंगला आज लोग निर्माण विभाग के साथ सम्बन्धित बैठक को लेकर यहां पहुंचे थे और निगम दफ्तर के बाहर पक्का करने की मांग को लेकर बैठे कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।