स्वामी प्रसाद, दारा सिंह के बाद भाजपा के आयुष मंत्री धर्म सिंह ने दिया इस्तीफा


लखनऊ, 13 जनवरी  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले पाला बदलने का क्रम जारी है। इसमें भाजपा की संख्या बढ़ती जा रही है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के बाद आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है।