बड़ी खबर: विनोद घई बने पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, अधिसूचना जारी


चंडीगढ़, 30 जुलाई - विनोद घई को पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है और इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई की पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) के रूप में नियुक्ति पर मोहर लगा दी है। उल्लेखनीय है कि अनमोल रतन सिद्धू ने 19 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अनमोल रतन सिद्धू को आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार ने मार्च में एडिशनल जनरल नियुक्त किया था।