महिला टी-20 : दक्षिण अफ्रीका महिला ने 5 विकेट से जीत दर्ज की

लंदन, 2 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यहां महिला टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 110 रन के लक्ष्य को 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। क्लो ट्राईऑन ने सर्वाधिक 32 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। उसने छह चौकों और दो छक्कों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 18 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन पर पहुंचा दिया।