उपेंद्र कुशवाहा की आज से नई पारी की शुरुआत, नीतीश से अलग होकर बनाएंगे नई पार्टी


 नई दिल्ली, 20 फरवरी - आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से अलग हो ही गए। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया कि वह अब नई पार्टी बनाएंगे। कुशवाहा ने कहा कि आज से उनकी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत होने जा रही है। जेडीयू को लेकर कुशवाहा ने कहा कि उस पार्टी में बहुत बेचैनी है। अंत भला तो सब भला। इसके साथ उपेंद्र कुशवाहा ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।