गोरखपुर की होली समारोह में शामिल हुए सीएम योगी


लखनऊ, 08 मार्च - उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके उन्होंने कहा, "पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।"