भारतीय नौसेना ने पहली बार करवाई मिग-29के आईएनएस विक्रांत पर नाइट लैंडिंग

नई दिल्ली, 25 मई- भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की पहली रात की लैंडिंग कर एक और ऐतिहासिक मील पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के प्रति नौसेना के उत्साह का संकेत है।