राजस्थान: जैसलमेर में 3 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिली 

जैसलमेर, 20 जून - जैसलमेर में 3 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिली। क्लेटर टीना डाबी ने बताया, "पिछले एक साल में 30-31 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है। आज 3 लोगों को नागरिकता दी गई है। हमारा लक्ष्य है 100 पार करना है और 100 ही क्या हम चाहते हैं कि जितने लोगों को नागरिकता दी जा सकती है उतने लोगों को नागरिकता दे दें।"