खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का पहली बार अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन 

नई दिल्ली, 11 दिसंबर - केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के के.डी. जाधव ने इंडोर हॉल में एक भव्य समारोह में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का उद्घाटन किया। 10 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में तीन स्थानों पर आयोजित होने वाले खेलों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और खेल बोर्डों के 1,450 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।