कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर तेजस्वी यादव का बयान 

पटना, 24 जनवरी - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "ये हम लोगों की बहुत पुरानी मांग रही है। जब प्रधानमंत्री विधानसभा के प्रांगण में आए थे तो भी हमने ये मांग रखी थी... बड़ी खुशी की बात है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाज के बड़े समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है लेकिन इसका असर राजनीतिक तौर पर भी देखा जाएगा... खैर जो भी बात हो... साथ में अगर कांशीराम को भी भारत रत्न मिल जाता तो और भी अपार खुशी होती।"