पी.एम. मोदी ने चंडीखोल में 19,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

ओडिशा, 5 मार्च- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं तेल और गैस, रेलवे, सड़क, परिवहन और राजमार्ग और परमाणु ऊर्जा सहित क्षेत्रों से संबंधित हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है।