भारत 2024 में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एएनआई): अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक के अनुसार, भारत 2024 में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी ताजा रिपोर्ट में 2024 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के लिए भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
#भारत 2024 में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा