मुंबई के मलाड इलाके में कार की चपेट में आने से महिला की मृत्यु


मुंबई, 4 सितम्बर - मुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है