आतिशी की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है - मनोज तिवारी

दिल्ली, 29 जनवरी - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी को लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा महिला समृद्धि योजना लेकर आई है, हमने इसे हरियाणा में लागू किया है और दिल्ली में भी लागू करेंगे। आम आदमी पार्टी यही बहाना फैला रही है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो भाजपा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा बंद कर देगी। हम 13 हजार बसें देकर बहुत मज़बूत व्यवस्था देने वाले हैं। 

#आतिशी की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है - मनोज तिवारी