अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं- नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली, 2 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Delhi Elections पर कहा, "8 तारीख को दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। वहां जो झूठ की दुकान खुली थी, उसे लोग अब समझ चुके हैं। 8 तारीख को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) लोगों से जो वादे किए थे, वह आज भी सिर्फ वादे ही हैं। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं। 

#अरविंद केजरीवाल
# नायब सिंह सैनी