पूर्व विधायक कांग्रेस कुलबीर सिंह ज़ीरा पर गोलीबारी का होना बेहद चिंताजनक - बाजवा
चंडीगढ़, 4 फरवरी - पूर्व विधायक एवं कांग्रेस ज़िला फिरोजपुर के अध्यक्ष कुलबीर सिंह ज़ीरा पर गोलीबारी का होना अत्यंत चिंताजनक है। प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट कर कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य के लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए।
#कांग्रेस
# कुलबीर सिंह ज़ीरा
# गोलीबारी
# बाजवा