खेलों संबंधी आम जानकारी

पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाज़ स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
=पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट अधिक वज़न के कारण फाइनल के लिए अयोग्य करार दी गई।
= पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाला सबसे छोटी आयु का भारतीय खिलाड़ी तैराक धिनिधी देसिंघू (14 वर्ष) और सबसे बड़ी आयु का भारतीय खिलाड़ी टैनिस स्टार रोहन बोपन्ना (44 वर्ष) था।
= पेरिस ओलंपिक 2024 के समाप्ति समारोह के अवसर पर मनू भाकर और श्रीजेश झंडाबरदार मौजूद थे।
= 2012 की लंदन ओलंपिक खेलों में निशानेबाज़ी में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था।
= भारतीय ओलंपिक संघ की प्रधान पी.टी. ऊषा हैं।
= पेरिस ओलंपिक 2024 में चीन की जिम्नास्ट झेंग हाऊहाऊ सबसे छोटी आयु (11 साल) की एथलीट (स्केटबोर्डर) थी।
= बीजिंग 2008 ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा को खेल क्षेत्र में डाले योगदान के लिए इंटरनैशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा सबसे बड़े पुरस्कार ‘ओलंपिक आर्डर’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय हैं।
=पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक खेलों (2008 और 2012) में दो व्यक्तिगत पदक जीते।
= बैडमिंटन में पी.वी. सिंधू ने ओलंपिक खेलों (2016 और 2020) में दो व्यक्तिगत पदक जीते।
= ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीतने वाला पहला ट्रैक और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता।
= भारतीय हाकी टीम ने पहला स्वर्ण पदक 1928 में जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
= भारतीय हाकी टीम के कप्तान का नाम हरमनप्रीत सिंह है।

-मो. 98145-92534

#खेलों संबंधी आम जानकारी