महिला अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बांधी राखी
नई दिल्ली, 8 अगस्त - महिला अधिकारियों ने केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को कल रक्षाबंधन त्योहार से पहले राखी बांधी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "हमारे भारतीय समाज में भाई-बहन के रिश्ते को पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते को अधिक मजबूत बनाने के लिए भाई रक्षा बंधन के जरिए अपनी बहनों को हम विशेष शुभकामनाएं देते हैं और बहनें भी राखी के जरिए भाईयों को शुभकामनाएं देती है। इस पवित्र रिश्ते की बदौलत ही आज भारतीय समाज दुनिया के शक्तिशाली समाज के रूप में उभरकर आया है... मैंने आज हमारे मंत्रालय की महिला अधिकारियों से राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
#महिला अधिकारियों
# केंद्रीय मंत्री
# सर्बानंद सोनोवाल
# राखी