उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार बस, हादसे में 20 लोग घायल
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 10 अगस्त - SP सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया, "आज रात करीब 10 बजे एक बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी लेकिन दन्नाहार थाना क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग के कारण बस पलट गई। इसमें करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्री घायल हो गए जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, सभी की हालत ठीक है। एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जांच जारी है।
दन्नाहार क्षेत्र में बस पलटने की घटना पर DM अंजनी कुमार सिंह ने कहा, "दन्नाहार क्षेत्र में एक बस पलट गई। लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है और उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है।
#उत्तर प्रदेश
# बस