दिल्ली में वायु गुणवत्ता'खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान में गिरावट 


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर - राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। 
 आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 241 रहा, जो'खराब श्रेणी में आता है। 

#दिल्ली