मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने के आसार है, क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई रही।
IMD के अनुसार, आज इस इलाके में 'हल्का कोहरा' छाया हुआ है। CPCB के मुताबिक, इलाके में AQI '118' रिकॉर्ड किया गया, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में आता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जिलों में कोहरे का असर रहेगा, जबकि पूर्वांचल के कई इलाकों में धूप खिली रहेगी. लखनऊ में आंशिक बादल और नोएडा में हल्का कोहरा संभव है. 5 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
करनाल (हरियाणा): करनाल में शीतलहर और घना कोहरा जारी है।

