दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत दूसरे इलाकों में तेज बारिश 


नई दिल्ली, 18 मार्च (दविंदर सिंह): दिल्ली-NCR में काले बादल छा गए हैं। पिछले कई घंटों से बदल रहे मौसम ने शाम को अचानक करवट ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत दूसरे इलाकों में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले कई घंटों तक 40 से 50 kmph की स्पीड से हवाएं और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बिजली गिरने और ओले गिरने का भी खतरा है। देर शाम मौसम में आए बदलाव के कारण काम से लौट रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन 19, 20 और 21 मार्च को NCR में बारिश की संभावना है। इस बारिश से न सिर्फ मौसम और सुहावना होगा, बल्कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी और सुधार होगा।

#दिल्ली
# नोएडा
# गाजियाबाद