खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 16 उड़ानों का मार्ग बदला
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में मौसम की खराब स्थिति के कारण बुधवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कम से कम 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी आई और भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए'ऑरेंज अलर्टÓजारी किया है। अधिकारी ने बताया कि आईजीआईए की 16 आगमन उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर परिवर्तित किया गया। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा संचालित आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है।
#खराब मौसम

