आओ कुछ जानें

प्रश्न-पासपोर्ट और वीज़ा में क्या अंतर है?
उत्तर- जब हम अपने देश के बाहर दूसरे देश में जाते हैं तो पासपोर्ट और वीज़ा की ज़रूरत पड़ती है। पासपोर्ट हमें अपनी सरकार देती है जो देश से बाहर जाने की आज्ञा है। वीज़ा उस देश की सरकार देती है जहां हम जाना चाहते हैं, यह उस देश की सरकार की आज्ञा होती है।
प्रश्न- चमगादड़ अंधेरे में कैसे उड़ते हैं?
उत्तर- रात को उड़ते समय चमगादड़ विशेष प्रकार की धवनि तरंगें छोड़ता है। जब रास्ते की रुकावटों से टकरा कर यह ध्वनि तरंगें वापिस आती हैं तो उनके द्वारा चमगादड़ों को रुकावट का पता चल जाता है और रुकावट से टकराने से बच जाते हैं। इस प्रकार वह अंधेर में आसानी से उड़ सकते हैं।
प्रश्न- राष्ट्रीय गान की शुरुआत किस देश में हुई?
उत्तर- इसकी कोई पुखता जानकारी तो नहीं परन्तु यह समझा जाता है कि नौवीं शताब्दी में जापान में गाया जाने वाला ‘किम गाना’ संसार का पहला राष्ट्रीय गान था।
प्रश्न- हमें खराटे क्यों आते हैं?
उत्तर- एक अनुमान के अनुसार 35 प्रतिशत लोग सोते समय खराटे मारते हैं। दिनभर की थकावट, नींद पूरी न आना, बल्ड प्रैशर का ज्यादा रहना, दिल की नसों में नुकस आदि के कारण खराटे आते हैं। सोते समय जब आदमी की श्वास प्रणाली में किसी भी कारण रुकावट पड़ती है तो एक अजीब तरह की आवाज़ सांस लेते समय बाहर निकलती है, जिसको खराटे कहते हैं।

-डा. नरिन्दर भप्पर झब्बेवाली
-गांव और डाक. झब्बेवाली, 
ज़िला श्री मुक्तसर साहिब।
मो. 62841-45349

#आओ कुछ जानें