निक्कू नेवला की बहादुरी

बड़े से महलनुमा पुस्तैनी घर में नवीन बाबू का परिवार बड़े ही शान-शौकत से रहते थे। संयुक्त परिवार की यह विरासत पांच दशक पुरानी थी। पूरे प्रगति नगर में यह परिवार चर्चा में रहती थी। परिवार में प्यार संग रहने वाले नवीन बाबू का यह परिवार इसी कारण से काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका था। या यूं कहें कि प्रगति नगर के लिए नवीन बाबू का परिवार एक नजीर बन चुका था।
शहरी क्षेत्र से सत्रह किलोमीटर दूर स्थित पुस्तैनी घर में नवीन बाबू अपने संयुक्त परिवार में खुशियां का संसार संजोए रखते थे।
बस एक समस्या थी कि वहां एकान्त स्थान पाकर अक्सर विषैले सांपों का उत्पात घर में देखने को मिलता रहता था।
इससे बचने के लिए नवीन बाबू ने अपने हाते में एक नेवला को पाल-पोस कर बरसों से उसे अपने पुस्तैनी घर का प्रहरी बनाकर रखें थे।
घर में परिवार के लोगों में निक्कू नेवला घर के सभी लोगों का बड़ा प्रिय सखा बन गया था।
निक्कू नेवला के डर से सांपों की हालत पतली रहता था। यह सब निक्कू नेवला की चतुराई और सांपों से भिड़कर जीतने के कारण बनीं थीं।
एक दिन नवीन बाबू का पोता नंदन आंगन में एक चारपाई पर सोते हुए अपनी अम्मा के द्वारा दिए गए खिलौने से खेल रहा रहा था।
घर की बहू आंगन में घरेलू कामकाज निपटाने में व्यस्त थीं।
तभी एक काला कोबरा नवीन बाबू के पोते नंदन की तरफ सरकते हुए धीरे-धीरे बढ़ रहा था।
निक्कू नेवला की तेज आंखें काले कोबरे की यह हरकत देख लिया था। निक्कू नेवला ने काले नाग की इच्छा समझ गया। वह तुरंत छलांग लगा कर काले कोबरे की मुंह को पकड़ कर बड़ी फुर्ती से अपने मुंह में दबोच लिया।
छटपटाहट के बीच कोबरा लाख कोशिश करने पर भी नहीं निकल पाया।
वह लड़ते-लड़ते काफी थक गया। हार मानकर वह जमीन पर गिर पड़ा। परन्तु निक्कू ने अंतत: उनकी गर्दन नहीं छोड़ी थी। पन्द्रह मिनट के संग्राम में निक्कू नेवला की ही जीत हुई।घर के आंगन में मृत पड़े काले कोबरे को देखकर नवीन बाबू की बहू चिल्लाते हुए खूब जोर-जोर से शोर मचाने लगीं।
घर के लोग आंगन की ओर दौड़ पड़े क्योंकि आवाज उधर से ही आ रही थी।
बहू ने अपने नंदन को गोद में बिठाकर प्यार से पुचकारने लगीं। घर में भीड़ लग गई। सब लोग निक्कू नेवला को अपने बांहों में लेकर प्यार करने लगे।
नवीन बाबू ने आज अपने प्यारे निक्कू नेवला को शाबाशी देते हुए नहीं थक रहे थे।
निक्कू नेवला को हाथों हाथ इतना प्यार मिलते देख पास पड़ोस के लोगों ने भी निक्कू नेवला की खूब प्रशंसा करने लगे।
आज निक्कू नेवला ने अपनी बहादुरी से नवीन बाबू के घर की खुशियां और खुशबू बढ़ा दी थी।
आज पूरे मोहल्ले में निक्कू नेवला की बहादुरी की चर्चा जोरों पर है।

(सुमन सागर)

#निक्कू नेवला की बहादुरी