आइसक्रीम 

आइसक्रीम के वाह क्या कहने
गर्मी में है इससे जान
इसके मुंह में जाते ही
आ जाती मुख पर मुस्कान

बच्चे हों या हों वो बड़े
सभी की है ये मनपसंद चीज़
अलग-अलग स्वादों में बिकती
अलग-अलग हैं इसके रूप

कभी ये कुल्फी है कहलाती
और कभी ये कप में मिलती
कभी बार और कभी ब्रिक में,
अलग-अलग जलवे बिखेरती 

इसको बेचने वाले भैया
धूप में अपना तन जलाते
तब जाकर के हम सब इसका 
स्वाद अनोखा हैं ले पाते !

-अनुपमा श्रीवास्तव

#आइसक्रीम