अमरनाथ यात्रा 2026: आईजी सिक्योरिटी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जम्मू, 12 जून - जम्मू-कश्मीर में आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आईजी सिक्योरिटी ने विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान आईजी सिक्योरिटी ने जम्मू तवी रिवर front का भी दौरा किया जहां पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा,उन्होंने इन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।IG सिक्युरिटी ने जानकारी हासिल की कि किस तरह से यहां पर सुरक्षा पॉइंट बनाए जाएं ,गौरतलब है कि यह दौरा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha द्वारा श्रीनगर में आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक के कुछ दिनों बाद किया गया है।प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आगामी अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।

