कोलकाता में होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत
कोलकाता , 19 अगस्त - पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। यह हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने भी राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
#कोलकाता
#गालिब स्ट्रीट

