रामदास अठावले भाजपा नेता राम कदम की दही हांडी समारोह में हुए शामिल
मुंबई, 5 सितंबर - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भाजपा नेता राम कदम की दही हांडी समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "दही हांडी का उत्सव कृष्ण जन्मोत्सव को होता है... मैं भाजपा नेता राम कदम की दही हांडी में हर साल आता हूं। राम कदम सभी के लिए काम करते हैं। ये अपनी विधानसभा में भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं..."
उन्होंने आगे कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वे दलित समाज से हैं। उन्होंने जिस स्थान पर भाषण दिया था, वहां कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और शुद्धिकरण किया था। यह अच्छी बात नहीं है और उन पर कार्रवाई हुई है।
#रामदास अठावले

