अमित शाह के आगामी पंजाब दौरे को लेकर सचिन पायलट ने दिया बयान
होशियारपुर, पंजाब, 18 अक्टूबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी पंजाब दौरे पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, "अच्छी बात है कि वे यहां आ रहे हैं। मुझे लगता है कि बहुत पहले ही स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि सरहद से जो अवैध हथियार या ड्रग्स आते हैं, उसे लेकर और पुख्ता प्रबंध किए जाते तो शायद पंजाब के ये हालात नहीं होते। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। परगट सिंह और हम लगातार पंजाब में घूम रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं... हम देख रहे हैं कि हत्या के बाद पीड़ित परिवारों को कितना न्याय मिला है... हालात बहुत गंभीर हैं और मुझे लगता है कि केंद्र सरकार यदि सच में गंभीर है तो केवल दौरे से कुछ नहीं होगा। उन्हें कुछ पुख्ता कदम भी उठाने चाहिए। प्रदेश की सरकार हर तरह से विफल है और कानून-व्यवस्था यहां पर विफल हो चुकी है।"
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर उन्होंने कहा, "... आज पंजाब को उनकी जरूरत है। लोगों का दुख बांटने के लिए... जिस भयानक माहौल में लोग जी रहे हैं, उसे बेहतर बनाने की दिशा में उन्हें काम करना चाहिए।

