खड़े टिप्पर से स्कार्पियो की टक्कर, 7 की मौत

खिलजियां,18 जून - (अमरजीत सिंह बटोर) - अमृतसर-जालंधर मुख्य मार्ग पर गांव फत्तूवाल के नज़दीक आज प्रातःकाल 5:45 बजे एक ढाबे के सामने खड़े टिप्पर से स्कार्पियो की टक्कर से स्कार्पियो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक 3 वर्ष का बच्चा भी शामिल है, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले थे, जोकि अमृतसर से वापिस हरियाणा को जा रहे थे। ख़बर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।