बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के घर लाखों की चोरी

मुंबई, 31 जुलाई - बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के मुंबई वाले घर में चोरी की वारदात सामने आई है। मीका के घर में 3 लाख की चोरी हुई। जिसमें एक लाख कैश और दो लाख का सोना शामिल है। मीका ने इस मामले की शिकायत मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।