बी.एस.एफ. इंटर फ्रंटियर व कमांड वालीबाल चैम्पियनशिप आरम्भ

जालन्धर, 24 सितम्बर (जतिंदर साबी): बी.एस.एफ. इंटर फ्रंटियर व कमांड वालीबाल चैम्पियनशिप 2018 जोकि पंजाब फ्रंटियर द्वारा 24 से 28 सितम्बर तक करवाई जा रही है और यह अश्विनी स्टेडियम बी.एस.एफ. कैम्पस जालन्धर कैन्ट में शुरू हुई। इस चैम्पियनशिप में 11 बी.एस.एफ. फ्रंटियर व 2 कमांड (वैस्टर्न व ईस्टर्न) भाग ले रहे हैं और इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य मेहमान महीपाल यादव आई.पी.एस. (आई.जी. बी.एस.एफ.) ने किया और खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से सलामी ली। इस अवसर पर बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व भंगड़ा भी पेश किया गया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान ने बताया कि बी.एस.एफ. के खेलों के क्षेत्र में योगदान अहम है और इसने देश को 2 पद्मश्री व 17 अर्जुना अवार्डी खिलाड़ी दिए हैं और इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। बी.एस.एफ. द्वारा खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा जाता है। खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग भी दी जाती है और इसलिए यह समय-समय पर अपनी खेल प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाते हैं। मुख्य मेहमान ने बताया कि बी.एस.एफ. कैम्पस खड़कां में योगा व हैंडबाल के मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को रहन-सहन व अन्य सभी खेल सुविधाएं दी जा रही हैं।