संगरूर में भी वकीलों ने रखा कामकाज ठप्प 

संगरूर, 12 फरवरी - (धीरज पशोरिया) - वकीलों की देशव्यापी हड़ताल के चलते जिला बार संगरूर के वकीलों ने आज अदालतों में कामकाज ठप्प रखा। इस संबंधी बार के प्रधान सतीश कांसल ने बताया कि बार के 650 के करीब वकीलों ने कामकाज ठप्प रखा है। उन्होंने बताया कि वकील लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।