दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ मामला दर्ज करने का दिया आदेश

लुधियाना, 07 जुलाई - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय अदालत ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया हैं। माननीय जज हरसिमरनजीत सिंह की अदालत द्वारा यह आदेश आज देर शाम जारी किया गया हैं। पिछले काफी समय से उक्त महिला बैंस के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए संघर्ष कर रही थी। पीड़ित महिला द्वारा बैंस पर उसके साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला बैंस के पास जायदाद के एक मामले का निपटारा करवाने के लिए गई थी। आज देर शाम अदालत द्वारा आदेश की कॉपी थाना डिवीजन नंबर छह में भेज दी है और पुलिस को तुरंत बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।