अनेक परेशानियों को दूर करे तरबूज

तरबूज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर की कई परेशानियां जैसे. मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी, पाचन से जुड़ी परेशानी इत्यादि को दूर किया जा सकता है। 
पाचन हो सकता है दुरुस्त
गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां कम होने की संभावना होती है। यह भोजन को पचाने में आपकी मदद करता है। दरअसल, यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डायरिया और गैस जैसी परेशानी होने की संभावना कम होती है। 
शरीर को रखे हाइड्रेट
तरबूज में भरपूर रूप से पानी होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही यह डिहाइड्रेशन की परेशानी जैसे कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह सूखनाए ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से तरबूज का जूस पी सकते हैं। 
इम्यूनिटी करे बूस्ट
तरबूज में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन की क्रिया और आंतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आ सकता है। 
मांसपेशियों को करे मजबूत
तरबूज के सेवन से मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करने में लाभकारी हो सकता है। 
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
तरबूज मेंसाइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड से पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फ ायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो तरबूज का सेवन करें। 
अस्थमा का करे इलाज
तरबूज में लाइकोपीन होता है। यह एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो अस्थमा रोगियों के लिए फ ायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन.ए की पर्याप्ता होती है, जो अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी है। 
कैंसर
कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत हैं। तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव कर सकता है। लाइकोपीन की वजह से तरबूज को लाल रंग प्राप्त होता है । यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, इसलिए यह शरीर में कैंसर को पनपने से रोक सकता है।
हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक को लू लगना भी कहते हैं। यह वो अवस्था है, जिसमें गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है कई मामलों में यह घातक भी हो सकता है। वहीं,तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती हैए इसलिए यह शरीर को निर्जलीकरण से बचाने का काम करता है 
आंखों के लिए 
आंखों के लिए भी तरबूज के लाभ बहुत हैं। तरबूज विटामिन-ए का अच्छा स्रोत ह, जो आंख के रेटिना में पिगमेंट का उत्पादन करने में मदद करता है। इससे उम्र से संबंधित नजर के धुंधलेपन को दूर करने में मदद मिल सकती है। विटामिन-ए को रेटिनॉल भी कहा जाता है, जो कम रोशनी में अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है
जलन-सूजन की स्थिति में
तरबूज में मौजूद लाइकोपीन एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो जलन और सूजन जैसी स्थिति में फ ायदा पहुंचा सकता है । इसके अलावा, तरबूज में कोलाइन नामक तत्व भी पाया जाता है, जो एंटीनोसाइसेप्टिव और एंटीइंफ्लेमेटरी से समृद्ध होता। ये दोनों तत्व शरीर में दर्द, सूजन व जलन की स्थिति में फायदा पहुंचा सकते हैं