पीएम मोदी की जीत तय, अब भारत लुटेगा नहीं उठेगा - विवेक ओबेरॉय 

नई दिल्ली, 04 मई - लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले फिल्म अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने आज इंडिया गेट पर भाजपा के अभियान 'सातों सीटे मोदी को' में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का इतिहास है, जब भी देश पर किसी शहजादे और विदेशी ने राज किया, इस देश को सिर्फ लूटा। देश के सब नागरिक, चौकीदार दोबारा भारत को लुटने नहीं देंगे। साथ ही विवेक ओबेरॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जीत निश्चित है और रहेगी। अब भारत लुटेगा नहीं, उठेगा। दिलचस्प है कि इस अभियान में विवेक ऑबेरॉय के साथ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा और बेंगलुरु साऊथ से भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या भी शामिल थे।