पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी, 15 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो शुरू किया है रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। वहीं रोड शो के दौरान सड़क पर खड़ी जनता का प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और डिवाइडर पर खड़े लोगों से हाथ मिलाया। प्रियंका गांधी का रोड शो दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। प्रियंका गांधी का ये रोड शो तकरीबन सात किलोमीटर का होगा। प्रियंका गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी। प्रियंका यहां वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।