4 सितंबर को रूस के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 02 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर जाएंगे। इस संबंधी विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी देते बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 36 घंटों के रूस दौरे पर जा रहे हैं। वह 4 सितंबर को रूस पहुंचने और 5 सितंबर की शाम को वहां से रवाना होंगे। गोखले ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे के दो मुख्य उद्देश्य हैं - उनको रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में मुख्य अथिति के तौर पर आमंत्रित किया है। इसके इलावा वह 20वें रूस-भारत वार्षिक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।