विश्व बैंक से भारत को झटका, घटाया विकास दर का अनुमान

नई दिल्ली,13 अक्तूबर - आर्थिक मंदी के बीच भारत को विश्व बैंक से एक और झटका लगा है। विश्व बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। साल 2018-19 में भारत की विकास दर 6.9 प्रतिशत रही थी। हालांकि साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस के ताजा एडीशन में विश्व बैंक ने यह अनुमान जताया है कि आने वाले सालों में विकास दर बढ़ेगी। बैंक के मुताबिक, साल 2021 में भारत की विकास दर बढ़कर 6.9 प्रतिशत और साल 2022 में 7.2 प्रतिशत रह सकती है।