गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के तौर पर ली शपथ 

श्रीनगर, 31 अक्तूबर - जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने की घोषणा के बाद 30-31 अक्तूबर आधी रात को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। इसके बाद आज सुबह गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल पद की शपथ ले ली है। दूसरी तरफ राष्ट्रपति शासन हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से केंद्र शासित प्रदेश बन गया हैं। वहां पर सत्ता का संचालन उप राज्यपाल के जरिए होगा और उप-राज्यपाल के पास प्रशासन से जुड़ी समस्त शक्तियां होंगी।ja