मुंबई: नौसेना कर्मी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की

 

 नई दिल्ली, 15 नवंबर -मुंबई पुलिस के मुताबिक, 25 साल के नौसेना कर्मी अखिलेश यादव ने गुरुवार को आईएनएस आंग्रे में अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें आईएनएचएस असविनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।