फतेहगढ़ चूड़ियां में होगा शहीद जवान मनिन्दर सिंह का अंतिम संस्कार 

राजासांसी, 20 नवंबर - (हरदीप सिंह खीवा) - बीती 18 नवंबर को सियाचिन ग्लेशियर में आये बर्फीले तूफान में शहीद हुए घोनेवाला के जवान मनिन्दर सिंह हाल निवासी राजासांसी का पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया। इसके बाद शहीद की पार्थिव शरीर को जवानों द्वारा फतेहगढ़ चूड़ियां के लिए रवाना कर दिया गया, जहां उनका सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। फतेहगढ़ चूड़ियां में शहीद मनिन्दर सिंह का बाकी परिवार रहता है।