मोगा के कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, चली गोलियां

मोगा, 27 नवंबर - (गुरतेज सिंह) - मोगा के कोर्ट परिसर के सामने आज उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनकी ओर से गोलियां  भी चलाईं गई और एक कार की तोड़फोड़ की गई। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष का व्यक्ति कोर्ट में तारीख पर आया था और इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ हुई बहस के बाद मामला बिगड़ गया। फिलहाल इस मामले की जांच डीएसपी सिटी परमजीत सिंह और थाना सिटी - 1 के इंस्पेक्टर लछमण सिंह कर रहे हैं।