पुलिस को चकमा देकर होशियारपुर के सिविल अस्पताल से फरार हुआ कैदी 

होशियारपुर, 14 जनवरी - (बलजिन्दर पाल सिंह) - आज सुबह सिविल अस्पताल से एक कैदी के फरार होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चार-पांच दिन से आरोपी हरप्रीत सिंह जोकि हथियार एक्ट के अधीन पकड़ा गया था, को सिविल अस्पताल होशियारपुर में रखा गया था। आज वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सुबह चार बजे सिविल अस्पताल होशियारपुर से फरार हो गया।