शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में किया गया शिफ्ट 

मुंबई,18 जनवरी - महाराष्ट्र के कोलहापुर के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटना में घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ संतोष शेट्टी ने बताया कि शबाना आजमी की हालत स्थिर है और वह अभी निगरानी में हैं।