अमेज़न के जंगलों की आग

वन भूमि को खेतों में बदलने के लिए दिखाया गया अतिरिक्त मोह हानिकारक भी सिद्ध हो सकता है। इसके लिए वर्षा वन की कटाई काफी तेजी से होने लगती है जिससे भयंकर नुकसान हो सकता है। आजकल अमेज़न वर्षा वन धू-धू कर जल रहा है। यह आग पिछले 15 अगस्त से ब्राज़ील के 9500 से अधिक नये जंगलों को राख में तबदील करती जा रही है। इससे हालात और भयावह कब होंगे जब अमेज़न घाटी से सटे हुए जंगल बहुत तेजी से आग के हवाले हो रहे हैं, जिससे काफी कम वक्त में ही लाखों पेड़ जलकर राख में बदल चुके हैं। इस भयंकर आग ने अमेज़न घाटी में रहने वाले लाखों वन्य जीव ही नहीं मानव जीवन को भी खतरे में डाल दिया है।विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादातर आग किसानों और लकड़हारों के द्वारा वन भूमि को खेती में बदलने के लिए लगाई गई, लेकिन इन वर्षा वनों की कटाई में भी तेजी से वृद्धि हुई। ब्राज़ील में सूखे के दिनों में जंगल में आग लगना सामान्य बात है।  परन्तु इस वर्ष खतरनाक आग की घटनाएं दर्ज हुईं। देश की राष्ट्रीय अनुसंदान संस्था जोकि वनोन्मूलन की संचालित करती है, उसने कहा, ‘हज़ारों तरीकों की पौधों’ की प्रजातियां और जानवर मारे गये हैं। उनमें से बहुत को हम नहीं जानते। शहरों के पास की आबादी भयावह नुकसान से गुज़र रही है। उन्हें सांस लेने की तकलीफ होती है और वनोन्मूलन के बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में यहां तक कि दक्षिण अमरीका में वर्षा का चक्र पूरी तरह से बदल गया और खेती उजड़ गई।वैज्ञानिक बताते हैं कि इस साल ब्राजील में 74000 से अधिक आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे पिछले साल 40,000 के लगभग आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईर्ं। आप पायेंगे कि इस साल में घटी घटनाएं लगभग दोगुनी है। राजकमल बताते हैं कि ब्राज़ील के नैशनल इंस्टीच्यूट फॉर स्पेस रिसर्च ने 2018 की इस अवधि में जंगल की आग में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। 2013 में शोधकताओं ने ब्राज़ील में आग लगने की घटनाओं पर नज़र रखनी शुरू की है। 2019 में एक वर्ष में आग लगने की सबसे अधिक संख्या की गणना की गई है।कहा गया है कि अमेज़न सैकड़ों मूलनिवासी लोगों, जानवरों और पौधों की हज़ारों प्रजातियों का केवल घर नहीं है, बल्कि जलवायु और वर्षा के संचालित करने की मुख्य चाबी है। वर्षावक जलवायु परिवर्तन को न्यूनतम करने का कार्य भी करता है, क्योंकि यह लाखों टन कार्बन डाईआक्साइड सोखता और इकट्ठा करता है। और इस पर सितम देखें कि ब्राज़ील की दक्षिणपंथी सरकार ने शुरू में आग की घटनाओं से ही इन्कार कर दिया और पर्यावरण कार्यकर्ताओं पर सवाल किया कि वे सरकार को बदनाम कर रहे हैं और उनको दुनिया के सबसे बड़े जंगल का विनाशक कह रहे हैं। ब्राज़ील के साथ कृषि व्यवहार करने वाले यूरोप के नेताओं ने वनों की कटाई को तुरंत बंद करने की धमकी दी है।अगस्त के अंत में सैटेलाइट से दक्षिण अमरीका की एक आकाशीय तस्वीर ली गई। जंगल की आग, देशों की सीमाओं की अनदेखी करता हुआ, महाद्वीप के हृदय को निगलता हुआ चारों दिशाओं में फैल रहा है। ब्राज़ील के अमेज़न में आग पिछले आठ वर्षों में बढ़ी है। दरअसल यह अव्यवस्था की स्थिति है। आदर्श के प्रति आस्था खो रही है। आज अनिवार्य विमर्श पर काफी बातचीत हो रही है। मंडियों के सौदागर जहां भी मुनाफाखोरी की गुंजाइश बनती है, वहीं जाकर लूट, विनाश का काम अपने हाथ में ले लेती है, वहां के लोगों के प्राण, दमन, अच्याचार की कोई परवाह नहीं करता। सरकारें ऐसे मकार लोगों का साथ देकर आदिवासियों पर जुलम करती है। जंगल उन्हीं का था वहीं जंगल से वंचित रह जाते हैं।